फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम खेती के ऑनलाइन टिप्स देंगे कृषि वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संकट के चलते कृषि विज्ञान केंद्र किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का ऑनलाइन समाधान कराएगा। इसके लिए प्रत्येक मंगलवार को वर्चुअल कार्यशाला होगी। इसमें किसानों को न सिर्फ फसलों पर लगने वाले रोग, कीटों के कारण और निवारण के बारे में बताया जाएगा बल्कि उन्हें तकनीकी जानकारी से भी लैस किया जाएगा। इसमें कृषि वैैज्ञानिकों के साथ ही प्रगतिशील किसान भी अपने अनुुुभव साझा करेंगे। इसमें औषधीय खेती, पोषण वाटिका, जल संरक्षण, हरी खाद, जैविक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन, मशरूम की खेती, पशु एवं मुर्गी पालन आदि के बारे में भी टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सम्पर्क करें इच्छुक किसान
केवीके प्रभारी ने बताया कि ऑनलाइन कार्यशाला में भाग लेने के इच्छुक किसान व्हाइट् एप व्हाट्स नंबर 9412376121 पर अपना नाम, पता और फोटो भेज सकते हैं। जिससे एक ग्रुप बनाकर किसानों को कार्यशाला के लिए समय आदि की जानकारी दी जा सके। इस पर किसान अपनी कृषि संबंधी समस्याओं को भी भेज सकते हैं। जिससे कार्यशाला में उस पर भी मंथन किया जा सके।
-वर्जन-
कोविड के प्रकोप के कारण किसान गोष्ठियों का आयोजन नहीं हो पा रहा है। इसलिए किसानों को खेती संबंधी जानकारी देने के लिए वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा। इसमें कृषि वैज्ञानिक किसानों को फसलों में कीट एवं रोगों से प्रकोप बचाव के टिप्स देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- डॉक्टर आईके कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें