फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए उत्तम खेती के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खरीफ अभियान के तहत चलाए जा रहे तकनीकी जागरुकता अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को उत्तम खेती के गुर सिखाए। उन्होंने किसानों को कृषि विविधिकरण अपनाने के फायदों की जानकारी दी। साथ ही पूसा धान बीज का वितरण भी किया।
विज्ञापन

केवीके सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी डॉक्टर आईके कुशवाहा ने किसानों को धान, अरहर, तिल, मूंग, उड़द, मशरूम की खेती के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बीज शोधन, भूमि शोधन, कृषि विविधीकरण आदि के बारे में बताया। उन्होंने रबी फसल की कटाई के बाद और खरीफ फसल की बुवाई से पूर्व हरी खाद, गर्मी की जुताई, बीज शोधन, भूमि शोधन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इससे मृदा की उर्वरता बढ़ने के साथ ही कीट व रोगों का प्रकोप भी कम हो जाता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुखदेव सिंह ने किसानों को चारा फसल ज्वार, मक्का, लोबिया, बाजरा और पोषक वाटिका की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने खरीफ फसलों की उन्नतशील प्रजातियां और बायोफोर्टीफाइड प्रजातियों के बारे में बताया। कहा कि किसान मृदा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें। इस दौरान बृजपाल, जगपाल, राजेश, समरपाल, सुरेश, मुकेश, अजय, ओमप्रकाश, प्रवीण कुमार, सुलोचना, जय सिंह, सोनू कुमार, गुरजीत सिंह, पुष्पा, आरती, मोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें