अंबेहटा में दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ करते अतिथि
- फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में समाज के लोगों से एकजुटता का आह्वान किया गया।
एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा नेता शिव कुमार गुप्ता, मोहल्लड़ मल गर्ग व अश्विनी कुमार मित्तल द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के बावजूद भी अग्रवाल समाज राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ का अहसास नहीं करा पा रहा है। इसका मुख्य कारण समाज में एकता का अभाव है। कहा कि एकजुट हुए बिना अधिकारों को पाना मुश्किल है। रवि गुप्ता और वेद भूषण गुप्ता ने आह्वान किया कि महाराजा अग्रसेन ने समाज उत्थान के लिए जो कार्य किए हैं, हमें उन्हें आगे बढ़ाना होगा।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व अतिथियों को पगड़ी और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया। अध्यक्षता डॉ. महेंद्र आर्य तथा संचालन महामंत्री अमित आर्य ने किया। इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप मित्तल, संजय गुप्ता, आलोक मित्तल, अमित गुप्ता, अमित जैन, मनोज गुप्ता, सचिन मित्तल, महेंद्र मित्तल, राजू गुप्ता, अश्वनी आर्य, मनोज आर्य, संजीव मित्तल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की महिला व पुरुष उपस्थित रहे।
अंबेहटा में अग्रसेन जयंती समारोह में मौजूद समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR