फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल क्रिकेट क्लब ने जीता मैच, उदय ने नाबाद 124 रन बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल क्रिकेट क्लब ने जीता मैच, उदय ने नाबाद 124 रन बनाए
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही सेठ घनश्याम दास गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को मैच अग्रवाल क्रिकेट क्लब और चौहान क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें उदय प्रताप के नाबाद 124 रन की बदौलत अग्रवाल क्रिकेट क्लब ने 109 रन के भारी अंतर से मैच जीता।
विज्ञापन

चौहान क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अग्रवाल क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 210 रन बनाए। उदय प्रताप ने नाबाद 124 रन बनाए, जबकि यशश्वी ने 51 रन का योगदान दिया। चौहान क्रिकेट एकेडमी के लिए मोहित को दो विकेट मिले। 211 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी चौहान क्रिकेट क्लब की टीम तेज रन बनाने के प्रयास में 18-5 ओवर में मात्र 101 ही रन पर ही सिमट गई। अग्रवाल क्रिकेट क्लब के लिए सुमित ने चार और आजम ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। मैन ऑफ द मैच उदय प्रताप को चुना गया। उन्हें अवनीश मंडोलिया व विशाल गोयल द्वारा पुरस्कृत किया गया। मैच के दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर रहमान, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, आमिर कुरैशी, राकेश शर्मा, रणधीर कपूर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, मृदुल गर्ग, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें