फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगल की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों के रहने वाले डी फार्मा के छात्र-छात्रा के शव देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में एक स्टे होम के कमरे में मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद परिजन अपने बच्चों के शवों को लेने के लिए देहरादून के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर का निखिल राणा और बिहारीगढ़ की आईशा पड़ोसी जनपद हरिद्वार उत्तराखंड के गांव बुधवा शहीद स्थित एक फार्मेसी कालेज में डी फार्मा के छात्र थे। परिजनों के अनुसार दोनों सुबह कालेज के किसी काम से घर से निकले थे। इसके बाद शाम के वक्त देहरादून की थाना नेहरू कालोनी पुलिस का फोन आया कि उनके शव यहां एक स्टे होम में पड़े हैं। इसके बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद दोनों के परिजन देहरादून के लिए निकल गए। छात्र-छात्रा की मौत के बाद इस बारे में परिजन कुछ भी कहने से इंकार करते रहे। दोनों की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा थी। उधर थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें