फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से वार्ता के बाद टोल टैक्स मामले के समाधान की उम्मीद बढी

विज्ञापन
टोल प्लाजा को लेकर डीएम से वार्ता करते कांग्रेसी विधायक सपा नेतागण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून रोड पर चमारीखेड़ा में टोल प्लाजा को लेकर चल रहे विवाद पर शुक्रवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों और कांग्रेस विधायकों एवं सपा नेताओं के साथ वार्ता की। वार्ता में आपसी सहमति के आधार पर समस्या का समाधान होने की संभावना बनी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर एवं नरेश सैनी, कांग्रेस नेता जावेद साबरी, पूर्व एमएलसी उमर अली और सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाडा और एनएचआई के अधिकारियों से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने वार्ता की। नेताओं का कहना था कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों को टोल फ्री किया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीरतापूर्वक विचार कर मसले का समाधान कराने के निर्देश दिए। वार्ता में सहमति बनी कि आगामी दो दिनों में एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह एवं एसडीएम बेहट दीप्ति देव यादव और टोल प्लाजा के ठेकेदार के साथ बैठक करके मसले का सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा। वार्ता के बाद इस मामले के समाधान होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें