फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रक्षाबंधन के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए बाजार तैयार

विज्ञापन
सहारनपुर के रामनगर में दुकान पर बिक्री के लिए रखे झूले
विज्ञापन
सहारनपुर। रक्षाबंधन के बाद बाजार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए तैयार हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए दुकानों पर लड्डू गोपाल सज गए हैं। उनकी पोशाक से लेकर झूले आदि बाजारों में बिक्री के लिए तैयार है। भक्तगण भी पर्व की तैयारियों में लगे हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 15 और 16 अगस्त को मनाया जाएगा। बाजार में श्रीकृष्ण के बाल रूप की मूर्तियां और राधा-कृष्ण की मूर्तियां अलग-अलग रेंज में उपलब्ध है। महानगर के देहरादून रोड स्थित बाजार और पुराने शहर में दुकानदार भी मूर्तियों के थोक व्यापारियों से लड्डू गोपाल और अन्य प्रतिमाओं की खरीदारी कर रहे हैं।
राधा-कृष्ण की पोशाक की भी धूम है। दुकानों में राधा-कृष्ण की पोशाकों की बिक्री भी आरंभ हो गई है। दुकानों पर मेवे के स्टॉल आकर्षक रूप से सजने लगे हैं। घरों में भी झांकियां सजाने के लिए सामानों की बिक्री हो रही है। लड्डू गोपाल के लिए पगड़ी, झूला, पोशाक, मोर पंख, व मुकुड, मोतियों की माला, बांसुरी आदि की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

बाजार में इस समय भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा दो सौ रुपये से लेकर आठ सौ रुपये तक बिक रही है। रविवार को महिलाएं और युवतियां श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को खरीदती दिखीं तो कुछ ने श्रीकृष्ण को झुलाने के लिए पालने खरीदे। पोशाक भी 50 रुपये से शुरू है। जो अपने आकर्षण डिजाइन और लगे हुए स्टोन के हिसाब से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें