फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हत्या कर शव को कपड़े में बांधकर लिंक नहर में फेंका

Sat, 18 Apr 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। हसनपुर लोटनी गांव के पास दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के नीचे गंगा की लिंक नहर में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता मिला है। शव कपड़े में बंधा था और उसके शरीर पर कई जगह चोट के भी निशान है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को नहर में बाहर से लाकर फेंका गया है। पुलिस पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव हसनपुर लोटनी के पास ग्रामीणों ने गंगा की लिंक नहर में एक कपड़े में बंधा शव देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मृतक के पास से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। आशंका है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और कर उसे दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर के नीचे फेंका गया है।
पुलिस ने भी आशंका जताई है कि हत्या करके बाहर से किसी वाहन में यहां लाकर शव फेंक दिया हो। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके साथ ही पहचान के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। उधर, सीओ देवबंद अभितेष सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पहचान होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें