फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 21 साल बाद हटा रास्ते और नाले से कब्जा, मिली राहत

Sat, 28 Mar 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। एसडीएम सदर सुबोध कुमार के निर्देश पर राजस्व टीम ने ग्राम पंचायत ग्याजुद्दीनपुर में सार्वजनिक चकरोड और नाले पर हुए अवैध कब्जे को हटवा दिया। 21 साल से रास्ते पर कब्जा था। कई बार शिकायत हुई, लेकिन अब तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली थी।
विज्ञापन


गांव की प्रधान सुनीता ने एसडीएम से की गई शिकायत में बताया था कि परगना सुल्तानपुर स्थित मौजा ग्याजुद्दीनपुर के खसरा नंबर 179 व 181 चकरोड तथा खसरा नंबर 182 नाला पर आसपास के काश्तकारों द्वारा करीब ढाई बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। चकरोड व नाले को काटकर अपने खेतों में मिला लिया गया। इससे आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान सुनीता ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
कुछ दिन पहले एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम को निर्देश दिया कि वह मौके पर जाकर पूरी जांच पड़ताल कर अवैध कब्जे को हटवाए। कब्जा हटाने वाली टीम में राजस्व निरीक्षक रघुवीर सिंह, योगेंद्र प्रजापति, प्रदीप रोहिल्ला तथा लेखपाल घनश्याम, नीरज पुंडीर, अंकुर चौधरी, बिजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल रहा। राजस्व निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि जमीन की पैमाइश कराते हुए चकरोड तथा नाले पर 21 वर्ष पुराने अवैध कब्जे को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें