सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहते हुए मांग मनवाने को प्रदर्शन किया। अध्यक्ष राहुल त्यागी व महासचिव पालम राणा ने कहा कि कानपुर में जिला बार एसोसिएशन और दि लॉयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सम्मेलन हुआ था। इसमें अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम प्रदेश लागू कराने और भारतीय बार काउंसिल द्वारा एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों का विरोध किया गया। साथ ही कई वर्षों पुरानी मांग पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठाई। जब तक अधिवक्ताओं की मांगें सरकार द्वारा नहीं मांगी जाती, तब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता विधिक कार्य नहीं करेंगे। इस मौके पर अशोक कुमार पुंडीर, रणधीर सिंह, राकेश त्यागी, सतीश चौधरी, अरुण चौधरी, जमाल साबरी, कादिर राणा, जैनब आदि रहे।