फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट शिविर में किया साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
छुटमलपुर में लिटिल चिल्ड्रन फन प्ले स्कूल में साहसिक करतब दिखाते प्रतिभागी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। लिटिल चिल्ड्रन फन प्ले एकेडमी में तीन दिवसीय स्काउट शिविर के दूसरे दिन साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों को आपदा काल में राहत कार्य और रोगी को प्राथमिक उपचार आदि की गतिविधियां कराई गई।
विज्ञापन

स्कूल संचालिका कविता अरोड़ा और मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्काउट कैंप में बच्चों को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ विकट परिस्थितियों में धैर्य बना उनसे बहुत ही सूझबूझ से सरलता के साथ निपटने की सीख दी जाती है। शिविर के दौरान प्राकृतिक आपदा बाढ़, भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानी और राहत कार्य संचालित करने की प्रक्रिया को डेमो के माध्यम से बताया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के टेंट और ब्रिज बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फर्स्ट एड और इमरजेंसी में मानव एंबुलेंस बना कर रोगी को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया को करके बताया गया।
प्रशिक्षण स्टेट कमिश्नर हिंदुस्तान स्काउट गाइड सोनिया धीमान के द्वारा दिया गया। इसमें उनके सहयोगी के रूप में जिला कमिश्नर हिंदुस्तान स्काउट गाइड परमजीत पंवार ने भागेदारी की। गीतिका, मुस्कान, सुहानी, शेफाली, स्वाति, सरिता, परमिंदर, अनमोल, राजेश, अभी, वैष्णवी भार्गव, सलोनी, परीक्षित, दिव्यांशी, पलक, गुरमीत, प्रिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें