फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छह लाख रुपये की मिलावटी मिठाई कराई नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छह लाख रुपये की मिलावटी मिठाई को नष्ट कराया। डीएम ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर अभियान चलाया गया। इसके तहत आठ से 17 अक्तूबर तक 92 निरीक्षण, 29 छापे मारे गए। पांच बड़ी कार्यवाही हुई, जिसमें बड़ी मात्रा में मिलावटी खाद्य पदार्थों को जब्त एवं नष्ट किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख थी। उन्होंने कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। यह मिलावटी एवं कलरफुल मिठाई स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। 600 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य 37,200 रुपये था। रंगीन चीनी के खिलौने नमूने लेने के बाद जब्त किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें