फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अभी तक अपलोड नहीं हुए बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र

Fri, 26 Jan 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी, लेकिन अभी तक परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड नहीं हुए हैं। उम्मीद है कि इसी सप्ताह स्कूलों के ई-मेल पतों पर सीबीएसई प्रवेश पत्र अपलोड करेगा, जिसके बाद स्कूल प्रवेश पत्रों को डाउनलोड कर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर सहित परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

जनपद में करीब 12 हजार परीक्षार्थी दसवीं और 12वीं की परीक्षा देंगे। जिनके लिए 30 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। ज्यादातर स्कूलों द्वारा प्री-बोर्ड परीक्षाएं करा ली गई हैं, जबकि कुछ स्कूलों में अभी चल रही हैं। प्रैक्टिकल पहले ही कराए जा चुके हैं। फिलहाल स्कूल और विद्यार्थी 15 फरवरी से होने वाली मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। प्रवेश पत्र जारी होने का परीक्षार्थियों के साथ ही स्कूलों को भी इंतजार है, क्योंकि प्रवेश पत्र सीबीएसई द्वारा स्कूलों को ही ईमेल के जरिए भेजे जाएंगे। आशा मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि इसी सप्ताह प्रवेश पत्र अपलोड होने की उम्मीद है। स्कूलों को प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रधानाचार्यों के हस्ताक्षर कराने के बाद परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें