फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन तैयार, पुलिस मिलने का इंतजार

Fri, 26 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढमोला नदी पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। ध्वस्तीकरण शुरू कराने के लिए अब सिर्फ पुलिस मिलने का ही इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के बीच से गुजर रही ढमोला नदी को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सिंचाई विभाग ने अब तक लगभग सवा सौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। जबकि लगभग 50 लोगों की सूची और तैयार कर ली है। जिस पर एक दो दिन में एफआईआर करा दी जाएगी।

अब कार्रवाई के लिए प्रशासन को रिपोर्ट दे दी है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाने एवं ध्वस्तीकरण करवाने के लिए सिंचाई विभाग, नगर निगम, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों को पत्र भेज दिए हैं। सिर्फ पुलिस व्यवस्था का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


शुरुआत देवेंद्र नगर और देवपुरम से की जानी है। वहां अतिक्रमणकारियों द्वारा लगाए गए पिलर ध्वस्त किए जाएंगे। उसके बाद कुछ बड़ी इमारतों को पहले ध्वस्त किया जाएगा। 

अपर जिलाधिकारी वित्त हरीश चंद्र का कहना है कि उन्होंने संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए सूचना भेज दी है। पुलिस बल मिलने का इंतजार किया जा रहा है। एक दो दिन में ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें