ट्रैक्टर पर बैठ कर कब्जा हटवाने जाती एसडीएम
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान/बड़गांव (सहारनपुर)। अंबेहटा चांद भगवानपुर अहतमाल की 90 बीघा जमीन पर ग्रामीणों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को शनिवार को प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर हटवा दिया। इस जमीन पर ग्रामीणों द्वारा खेती की जा रही थी। शनिवार को एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या और तहसीलदार नितिन सिंह राजपूत राजस्व टीम के साथ गांव अंबेहटा चांद भगवानपुर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि गांव में गाटा संख्या 314 में देवेंद्र, नोबत आदि के द्वारा चारे की खेती की जा रही थी। मौके पर ट्रैक्टर चलाकर 90 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
सरकारी जमीन से कब्जा हटवाती प्रशासनिक टीम- फोटो : SAHARANPUR