फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। कांवड़ यात्रा नजदीक आने के चलते प्रशासन ने सफाई कार्य तेजी से शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


चार जुलाई से सावन मास शुरू हो रहा है। हरिद्वार से गंगा जल लेकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के शिवभक्त उत्तराखंड से यूपी की काली नदी चौकी से भगवानपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इस मार्ग पर प्रशासन ने साफ सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था सहित सड़कों की मरम्मत कर कार्य को गति प्रदान कर दी है। काली नदी चौकी क्षेत्र से लेकर भगवानपुर मार्ग से होते हुए गागलहेड़ी, देहरादून सहारनपुर मार्ग पर लगातार अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। सीओ सदर अभितेश सिंह, एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक निरंजन, ग्राम विकास अधिकारी गौरव शर्मा, लेखपाल सचिन कुमार लगातार कांवड़ यात्रा मार्ग पर कार्य की निगरानी में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें