फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए प्रशासन प्रतिबद्घ

विज्ञापन
- कलक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति तृतीय के संबंध में बैठक लेते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तृतीय चरण की शुरूआत 21 अगस्त (आज) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में 21 अगस्त से 31 दिसंबर तक चलने वाले मिशन शक्ति तृतीय की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिले। थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर पीड़ित महिला की शिकायतों के निस्तारण करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मिशन शक्ति तृतीय का जनपद में मुख्य आयोजन पाइनवुड स्कूल में सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं की शिकायतों की जांच के लिए गठित जांच दल में एक महिला अधिकारी को भी नामित करने के निर्देश है। उन्होंने कहा कि निर्भीक होकर डॉयल 112, वूमेन पावर लाइन 1090 या 118 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। डॉयल 112 पर शिकायत दर्ज कराने के सात से आठ मिनट के भीतर पुलिस रिस्पोंस करेगी। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चनप्पा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, उप निदेशक पुष्पेेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें