फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: 26 खाद्य विक्रेताओं पर एडीएम प्रशासन ने लगाया 8.35 लाख का जुर्माना

Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिना लाइसेंस और अधोमानक खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त है। पिछले डेढ़ महीने में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की कोर्ट से खाद्य पदार्थों का नमूना अधोमानक एवं बिना लाइसेंस मिलने पर 26 विक्रेताओं पर करीब आठ लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना लगा है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाते हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विक्रेेताओं पर कार्रवाई की जाती है। विभाग की ओर से एडीएम प्रशासन कोर्ट और सीजेएम के यहां मुकदमे दायर किए जाते हैं।
सहायक आयुक्त द्वितीय (खाद्य) पवन कुमार ने बताया कि एक जनवरी से 15 फरवरी तक 31 नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ एडीएम प्रशासन कोर्ट में दायर किए गए हैं, जबकि 26 विक्रेता ऐसे हैं, जो बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे थे या फिर उनके रसगुल्ला, बूंदी का लड्डू, हल्दी पाउडर, पनीर, बेसन लड्डू, खोया, मैदा, मावा के नमूने अधोमानक मिले हैं। ऐसे में एडीएम प्रशासन कोर्ट से 26 विक्रेताओं पर आठ लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन कोर्ट से इन विक्रेताओं पर लगा जुर्माना
विक्रेता का नाम कितना लगा जुर्माना
पवन शर्मा 20 हजार
मुजिबुर्रहमान - 25 हजार
राजेश - 15 हजार
अब्दुल कादिर - 10 हजार
मो. शाहिद खान - 20 हजार
इरशाद अहमद - 25 हजार
मनोज त्यागी 10 हजार
नरेश भटनागर 20 हजार
रामकुमार - 15 हजार
सुल्तान 25 हजार
अफजाल - 40 हजार
अंशुमान मिश्रा - 15 हजार
अनिल कुमार 35 हजार
मुज्ज्मिल - 10 हजार
हिमांशु दुग्गल 10 हजार
फैसल - 10 हजार
फारूख 35 हजार
विजय पाल - 15 हजार
इकबाल - 10 हजार
वाजिद अली - 10 हजार
इकबाल 35 हजार
संदीप कुकसाल - 3.50 लाख
अजय कुमार 10 हजार
रामेश्वर सिंह - 10 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें