फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पीएम के दौरे को लेकर एडीजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां

Sun, 05 Apr 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गणेशपुर में हेलीपैड स्थल के पास उतारी गई निर्माण सामग्री। संवाद
विज्ञापन
बिहारीगढ़। प्रधानमंत्री के 14 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानू भास्कर गणेशपुर पहुंचे। यहां उन्होंने हेलीपैड और जनसभा स्थल से लेकर डाट काली मंदिर तक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखा। उधर, तैयारियों में जुटे एनएचएआई के अधिकारियों ने हेलीपैड के पास से पेड़ कटवाने के साथ ही खडंजा निर्माण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


शाम के समय एडीजी भानू भास्कर, डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनन्दन सिंह के साथ सबसे पहले हेलीपैड स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने आसपास पैदल घूमकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद एडीजी एलिवेटेड रोड से होते हुए डाट काली मंदिर पहुंचे। रास्ते में भी उन्होंने रुककर सुरक्षा के मद्देनजर बनाए जाने वाले प्वाईंटों के बारे में चर्चा की। डाट काली मंदिर पर उन्होंने पुजारियों से वार्ता करने के साथ ही आसपास की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली।
उधर, एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह हेलीपैड और जनसभा स्थल पर चल रही तैयारियों का दिन भर निरीक्षण करते रहे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों की देखरेख में मजदूर हेलीपैड तक खडंजा बिछाने के काम में जुटे हैं। डीएम मनीष बंसल के दौरे के बाद हेलीपैड के आसपास सीमित क्षेत्र में पेड़ों को भी काटा जा रहा है। मैदान को समतल करने के लिए मशीनें लगाई गई हैं और निर्माण सामग्री भी मौके पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें