फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गैरहाजिर डॉक्टर की सेवा समाप्ति के लिए एडी हेल्थ ने शासन को लिखा पत्र

Tue, 21 Jul 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लंबे समय से बिना अनुमति ड्यूटी से गायब चल रहे एक डॉक्टर की सेवा समाप्त करने के लिए एडी हेल्थ ने शासन को पत्र लिख दिया है। आरोप है कि छह डॉक्टर करीब 10 वर्ष से भी अधिक समय से अनुपस्थित हैं और विभागीय कार्रवाई के दौरान जारी आरोप पत्र (चार्जशीट) का भी कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2015 से पहले चार सीएचसी पर चिकित्सकों की तैनाती हुई थी। पुवांरका सीएचसी पर तैनात रहे डॉ. प्रदीप कुमार अरोड़ा एक सितंबर 2015 से गायब हैं। इसी सीएचसी से डॉ. डिंपल सैनी छह जून 2015 से अब तक नहीं लौटे। फतेहपुर सीएचसी के डॉ. हिमांशु मलिक, डॉ. सीमांत सैनी एक जून 2015 से अनुपस्थित चल रहे हैं। सीएचसी गंगोह के डॉ. सरोज मिश्रा दो फरवरी 2015 और सुनहेटी खड़खड़ी के डॉ. नीरज सिंह ढंडवाल आठ अक्तूबर 2015 से नहीं आए हैं।
इन्हें विभाग की तरफ से आरोप पत्र देने को कहा गया, लेकिन अभी तक किसी भी डॉक्टर ने आरोप पत्र नहीं दिया है। अब एडी हेल्थ ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजते हुए एक डॉक्टर की सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने की संस्तुति कर दी है। इनमें पुवांरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर तैनात डॉ. डिंपल सैनी शामिल हैं, जो छह जून 2015 से ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं। अब शासन स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि संस्तुति पर मुहर लगती है तो लंबे समय से लापता चल रहे डॉक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सरकारी डॉक्टर लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इनमें से एक डॉक्टर की सेवा समाप्त के लिए शासन में पत्र लिखा गया है।

- डॉ. कुमुद रानी, एडी हेल्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें