फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में पटाखा फैक्टरी चलाने वालों पर करें कार्रवाई : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी में पटाखा फैक्टरी चलाने वालों पर करें कार्रवाई : मंडलायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। लाइसेंसी पटाखा फैक्टरियों में मानकों का पालन और आबादी के बीच चल रहीं पटाखा फैक्टरियों को बाहर करने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। मंडलायुक्त संजय कुमार ने तीनों जिले के डीएम को निर्देश दिया है कि आबादी के बीच कहीं पर भी पटाखा फैक्टरी नहीं होनी चाहिए, यदि कोई फैक्टरी आबादी के बीच है तो तत्काल उसे आबादी से बाहर कराया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा है कि पूर्व के वर्षों में पटाखा फैक्टरियों में अग्निकांड के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें लोगों की जान चली गई। दीपावली के त्योहार को लेकर पटाखा कारोबारी पटाखे तैयार कराते हैं, लेकिन उसमें मानकों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फैक्टरी संचालक के पास जितनी मात्रा के विस्फोटक रखने का लाइसेंस है, उससे अधिक मात्रा का भंडारण नहीं होना चाहिए। फैक्टरी संचालक को अग्निशमन अधिकारी से एनओसी भी लेनी अनिवार्य है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने होंगे। यदि किसी भी फैक्टरी में सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके लिए नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त टीम तथा ग्रामीण अंचल में उपजिलाधिकारी और सीओ की संयुक्त टीम का गठन किया जाए, ताकि वह निरीक्षण कर रिपोर्ट भेज सकें। इस संबंध में 30 सितंबर तक जांच करके रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें