फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इमरान मसूद के भाई और दामाद पर भी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शादान मसूद और शायान मसूद भी पांच लाख के मुचलका पाबंद किए
विज्ञापन

- नगर मजिस्ट्रेट ने नोटिस भेज कर 29 अप्रैल को तलब किया
अमर उजाला ब्यूरो

सहारनपुर। पुलिस प्रशासन ने पूर्व विधायक बसपा नेता इमरान मसूद के खिलाफ पांच लाख की मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई के बाद उनके भाई शादान मसूद और दामाद शायान मसूद के खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की है। शहर कोतवाली पुलिस की चालानी रिपोर्ट के आधार पर नगर मजिस्ट्रेट ने दोनों पिता-पुत्र को भी पांच-पांच लाख रुपये में मुचलका पाबंद किया है। साथ ही नोटिस जारी कर 29 अप्रैल को अपनी कोर्ट में तलब किया है।
निकाय चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था के लिए मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर रहा है। शादान मसूद की पत्नी खतीजा मसूद बसपा के टिकट पर महापौर पद का चुनाव लड़ रही है। कुतुबशेर थाना पुलिस की चालानी रिपोर्ट पर नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार ने पूर्व विधायक इमरान मसूद समेत आठ लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलका पाबंद किया था। जिसको लेकर निकाय चुनाव की राजनीति गरमाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बीच शहर कोतवाली पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई की चालानी रिपोर्ट के आधार पर नगर मजिस्ट्रेट ने इमरान मसूद के भाई शादान मसूद और दामाद शायान मसूद (शादान मसूद का बेटा) के अलावा उनके मुख्य चुनाव एजेंट जौहर अली उर्फ बबलू जैदी को भी पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया है। नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों में पाबंद किया है। साथ ही सभी को नोटिस जारी कर 29 अप्रैल को न्यायालय में पेश होने के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें