दिल्ली रोड स्थित आदर्श विहार में बैठक में विचार रखते सपा के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसैन
सपा के पूर्व प्रदेश सचिव ने भाजपा पर साधा निशाना
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रही है। इनकी साजिश को सपा ही विफल कर सकती है।
पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसैन ने आदर्श विहार स्थित सपा नेता पुष्पेंद्र चौधरी के आवास पर बैठक के दौरान लोकतंत्र को बचाने व जनपद के विकास के लिए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाते हुए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मेहनत करने का आह्वान किया। कहा कि बूथ मजबूत होने से पार्टी प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में जीत हासिल होगी।
बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह गुर्जर ने कहा कि सपा ही भाजपा का मुकाबला करने में सक्षम हैं। क्योंकि समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश विधानसभा में 111 विधायक हैं, जिनके दम पर समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक किसान, मजदूर, व्यापारी, दलित, शोषित, पीड़ित समाज की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है। इस दौरान ओमी पंवार, प्रवीन बान्दुखेड़ी, अब्दुल गफूर, संदीप चौधरी, सोनू चौधरी मौजूद रही।