फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म करने का आरोप

Sun, 25 May 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दूसरे समुदाय के एक युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 18 मई को वह बाजार गई थी। उसे रास्ते में बब्बल निवासी मुजफ्फरनगर मिला। आरोप है कि उसने घर छोड़ने की बात कहते हुए अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वह उसे कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल पीने के लिए दी, जिसे पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसे घर छोड़ने के बजाय एक खेत में ले गया और वहां बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पूरा मामला अपने पति को बताया, जिसके बाद वह पति के साथ कोतवाली पहुंची। उधर, पुलिस का कहना है कि महिला ने पहले दुष्कर्म की तहरीर दी थी। इसके बाद छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें