फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर गेहूं की फसल उजाड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती। यूपी में खेती करने की ऐवज में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए किसान ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर बोई गई गेहूं की फसल उजाड़ दी है।
विज्ञापन



हरियाणा के करनाल जिले के थाना इंद्री के गांव बदरपुर निवासी किसान सुरेश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने यूपी के गांव सैयद छपरा में काफी समय से खेती करने के लिए जमीन ले रखी है। आरोप है कि एक नवंबर को वह अपने खेत पर गेहूं की फसल बोने के लिए गया। इसी गांव के चार बदमाशों के साथ हरियाणा का एक व्यक्ति आया और उसने पांच लाख की रंगदारी मांगी। न देने पर फसल उजाड़ने और पॉपुलर के पेड़ काटने की भी धमकी दी गई। उस समय वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे आरोपी भाग खड़े हुए। इसके बाद तीन नवंबर को आरोपी खेत पर पहुंचा और उसने उसकी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चला कर जोत दिया। इतना ही नहीं उसके खेत पर बने कमरे से दो डीएपी खाद के बोरे और लोहे का सामान ले गए। उधर, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें