फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महिला से चेन स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चेन व तमंचा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नुमाइश कैंप में बुजुर्ग महिला के गले से चेन स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चेन का आधा हिस्सा, तमंचा और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि विष्णुधाम कॉलोनी निवासी जनार्दनदास अग्रवाल ने 20 सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि दो बाइक सवार युवकों ने पत्नी के गले से चेन छीन ली। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। शनिवार को पुलिस ने लखनौती खुर्द निवासी बिल्ला उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने साथी बिट्टू के साथ मिलकर नुमाइश कैंप में एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनी थी। घर पहुंचने के बाद दोनों ने चेन के दो हिस्से कर लिए थे। उसके हिस्से की आधी चेन पुलिस ने बरामद कर ली, जबकि दूसरा हिस्सा बिट्टू के पास है। आरोपी बिट्टू 24 सितंबर को जेल जा चुका है। आरोपी ने पूछताछ में तमंचा देहरादून में एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये में खरीदने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें