बेहट। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील बेहट इकाई ने चेकिंग प्वाइंट पर खनन ड्यूटी का बहिष्कार करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। अध्यक्ष विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में लेखपाल एसडीएम दीपक कुमार से मिले। उनका कहना है कि लेखपालों के पास विभाग के कार्यों की अधिकता रहती है। बावजूद इसके लेखपालों की ड्यूटी खनन चेक पोस्ट पर लगाई जा रही है। उनके संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि कोई भी लेखपाल अब खनन ड्यूटी नहीं करेगा और उन्होंने इसके पूर्ण रूप से बहिष्कार की बात कही। ज्ञापन देने वालों में सचिन शर्मा, संजीव शर्मा, शोएब अहमद खान, अरविंद कश्यप, अन्नू झा, प्रवीन कुमार, शिवांगी जैन, रमिता राणा, विजय पुंडीर, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार आदि लेखपाल शामिल रहे।