फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आश्वासन के नाम पर समस्याओं को रहे टाल, निस्तारण व्यवस्था बेहाल

Wed, 27 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम में होने वाली जन सुनवाई में ज्यादातर फरियादियों को आश्वासन के नाम पर टाल दिया जाता है। नतीजा वह बार-बार आकर शिकायत दर्ज कराते हैं। हैरत की बात यह है कि उसके बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस मंगलवार को भी कई फरियादी ऐसे पहुंचे, जो पूर्व में भी आकर समस्या दर्ज करा चुके हैं, लेकिन निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

जन सुनवाई बीते दो साल से चल रही है। प्रत्येक मंगलवार सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक नगरायुक्त, अपर नगरायुक्त सहित तमाम विभागों के अध्यक्ष और अन्य अधिकारी जन सुनवाई में मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनते हैं, लेकिन इनमें से गंदगी, अतिक्रमण और पथ प्रकाश जैसी छोटी समस्याएं ही निस्तारित हो पाती हैं, लेकिन टूटी सड़क, पुलिया और नालियों से जुड़ी समस्याओं के लिए आश्वासन दे दिया जाता है। प्रत्येक सप्ताह जन सुनवाई में आने वाली शिकायतों में से मुश्किल से 20 फीसदी का ही निस्तारण तुरंत होता है, बाकी के लिए आश्वासन दे दिया जाता है। इस मंगलवार भी ऐसा ही हुआ। 16 शिकायतें आई, जिनमें से केवल दो का ही निस्तारण किया जा सका। बाकी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
फरियादियों की बात
वार्ड 32 निवासी इनाम ने बताया कि उनके क्षेत्र में नगर निगम की प्रॉपर्टी है, जिस पर कुछ लोग कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। पूर्व में शिकायत की गई थी। निगम के अधिकारी जांच करने पहुंचे थे, लेकिन निर्माण अब भी जारी है।
विज्ञापन

देहरादून चौक निवासी दिव्यांग गुलफाम ने बताया कि दिव्यांगता के कारण वह अपने भवन का टैक्स जमा नहीं करा पा रहा है। टैक्स बढ़कर 52 हजार रुपये हो गया है। अधिकारियों ने टैक्स माफ कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक नहीं हुआ है।
दाबकी जुनारदार से पहुंची प्रियंका ने बताया कि उनके क्षेत्र में सड़कें और नालियां टूटी पड़ी हैं। जलभराव की समस्या रहती है। पूर्व में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
ममता कश्यप ने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की निकासी की सुविधा नहीं है। पूर्व में शिकायत के बाद अधिकारी मौके पर सर्वे करने पहुंचे थे, लेकिन इस बात को भी लंबा समय बीत गया। समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

पांच जन सुनवाइयों की स्थिति
तिथि समस्याएं आईं निस्तारित
26 दिसंबर 16 02
19 दिसंबर 16 03
05 दिसंबर 16 03
28 नवंबर 18 03
07 नवंबर 15 03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें