फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Saharanpur: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो सगे भाई समेत तीन की मौत

Sat, 30 Nov 2024 07:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में आज हुए एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की माैत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
छेका से लौट रहे चाचा-भतीजे को कार ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के थाना नकुड़ क्षेत्र में खेड़ा अफगान-फंदपुरी के बीच ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दो सगे भाई समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई, जिसे अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


हादसा शनिवार करीब साढ़े चार बजे हुआ। गंगोह के मोहल्ला अलीपुरा निवासी शोएब, एहसान बाइक पर सहारनपुर से अपने घर जा रहे थे। उनके साथ दो साल की आयत एवं उसकी मां भी बाइक पर बैठी थी। खेड़ा अफगान-फंदपुरी के बीच मच्छरहेड़ी गांव के पास पीछे से ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने पर बाइक से चारों नीचे गिर गई। इसमें शोएब, एहसान और आयत की मौत हो गई, जबकि आयत की मां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना का पता लगते पर पुलिस भी आ गई। भीड़ को देखकर ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें