फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए बनाए जाएंगे सुलभ शौचालय

Sun, 04 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साढ़ौली कदीम
विज्ञापन
स्वच्छ भारत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिव्यांगों के लिए स्वच्छता अभियान के तहत जल्द ही सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे। पेंशन सूची में पंजीकृत दिव्यांगों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन


शनिवार को विश्व विकलांग दिवस पर हौसला विकलांग व्यक्ति संगठन द्वारा ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राहुल वर्मा ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है। दिव्यांग व्यक्तियों को शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के ब्लाक अध्यक्ष भोपाल सिंह ने कहा कि दिव्यांगों को दी जाने वाली 300 रुपये महीने पेंशन बहुत ही कम है। इसे बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह किया जाना चाहिए। दिव्यांगो को सभी आवश्यक उपकरण जल्द उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम, ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह, मोहकम काम्बोज, रकम सिंह, वहीद, निसार, सोनू, माया, सोनम, सपना आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर दिव्यांगो की मद्द का आह्वान करते हुए सुभाषचंद्र बोस पब्लिक स्कूल व एसडी इंटर कालेज लोदीपुर के स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें