गंगोह। गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी के छात्रों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर गेम्स (बॉयज) एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। प्रधानाचार्य संजय गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के स्पोर्ट्स कप्तान कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्र अभिषेक ने रजत पदक जीता, जबकि कक्षा 12 कॉमर्स के ओजस ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 10 अगस्त से 14 अगस्त तक बड़ौत स्थित मदर टेरेसा स्कूल में संपन्न हुई। इन उपलब्धियों पर प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्या पूजा सिंह, दीपक सैनी एवं कोऑर्डिनेटर पारुल अग्रवाल एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया। वहीं, विद्यालय के अध्यक्ष मेघगोपाल गोयल, प्रबंधक राकेश तायल, कोषाध्यक्ष संजय कांत गुप्ता, समिति सदस्य उमेश गोयल, नीरज अग्रवाल व निकुंज गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।