फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आराध्या शर्मा ने हासिल किया आकांक्षा जोशी अवार्ड

विज्ञापन
देहरादून रोड स्थित एक सभागार में नाटय एकेडमी द्वारा आयोजित आकांक्षा जोशी एवार्ड प्राप्त करती नन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नाट्य एकेडमी की ओर से आयोजित 25 वें आकांक्षा जोशी अवार्ड नृत्य प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक पाने वाली कपिल विहार निवासी आराध्या शर्मा ने प्रतिष्ठित आकांक्षा जोशी अवार्ड हासिल किया। इस कार्यक्रम नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को सिम्मी टेबक अवार्ड ने नवाजा किया।
विज्ञापन

देहरादून रोड पर स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नगरायुक्त एवं नाट्य एकेडमी के चेयरमैन ज्ञानेंद्र सिंह, अध्यक्ष विजेश जोशी, केएल अरोड़ा, डॉ. हर्षवर्धन शर्मा और रंजन गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष विजेश जोशी ने संस्था की 41 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवार्ड प्रतियोगिता में बाल, किशोर एवं युवा नृत्यांगना ने एक से बढ़कर एक शास्त्रीय व लोक शैली पर आधारित प्रस्तुतियों से समां बांधा। ग्रुप ए में सेंट मेरी एकेडमी की आराध्या शर्मा को प्रथम, दिव्यांशी अरोड़ा को द्वितीय और नव्या वत्स को तृतीय स्थान मिला। डैल मोंड गर्ल्स की गरिमा भोला, एथेनिया प्रेप की वंशिका मारवाह एवं तरूण शिवा जैन रनर अप रही।
ग्रुप बी में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल अंबेहटा की शिवांगी जांगिड प्रथम, रेनबो स्कूल की सोमया द्वितीय और आर्यन इंटरनेशनल की सौम्या द्वितीय और आर्यन इंटरनेशनल की अनुष्का अग्रवाल ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। एसडी गर्ल्स की लक्षिता सिद्धार्थ, प्रज्ञान स्थली की अनुकृति एवं आर्यन स्कूल की आकांक्षा कश्यप को विशेष पुरस्कार के लिए चुना। सामूहिक नृत्य वर्ग में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की सीनियर छात्रों के ग्रुप को प्रथम, नालंदा वर्ल्ड स्कूल के ग्रुप को द्वितीय तथा आर्यन जूनियर ग्रुप को तृतीय घोषित किया । निर्णायक मंडल में दिल्ली की अनु प्रीति, नरेश गोस्वामी व फैशन डिजाइनर नेहा गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर आयुक्त को देशभर में डाटा फीडिंग में प्रथम स्थान पाने के लिए द्वितीय सिम्मी टेबक अवार्ड से सम्मानित किया। आयुर्वेद के क्षेत्र में 150 वर्षों से सेवारत गोविंद अत्तार एंड संस के श्याम मोहन शर्मा, शिक्षा के क्षेत्र में बजाज ग्रुप इंस्टीट्यूटशन्स की सुषमा बजाज तथा राष्ट्र भक्ति पूर्ण शिक्षा के लिए नालंदा वर्ल्ड स्कूल के सुभाष चौधरी को नाट्य कला रत्न अवार्ड प्रदान किए। संचालन आदित्य शर्मा ने किया। इसमें अजय कुमार, राजन जोशी, संयोजक मुकेश शर्मा व नीरज जैन, खालिद कुरैशी आदि रहे।
इसमें पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, भाजपा नेता अमित गगनेजा, नीरज माहेश्वरी, दिशा भारती के सचिव राजीव अग्रवाल, शिक्षाविद अंकुर अग्रवाल, मृदुल जोशी, संजय गुप्ता, पीएन मधुकर, अनिल मालियान, केके गर्ग, योगेश पंवार, दिनेश तेजान, धुरेंद्र देव शर्मा आदि रहे।

देहरादून रोड स्थित एक सभागार में नाटय एकेडमी द्वारा आयोजित आकांक्षा जोशी एवार्ड में प्रस्तुति द- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें