फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सिपाही भर्ती कराने के नाम पर युवक से आठ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती कराने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़प लिए। अब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महमूदपुर थरौली निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह बेरोजगार हैं। कुछ समय पहले बाढ़ी माजरा नगला खारी के रहने वाले एक युवक से मुलाकात हुई थी। युवक ने उसे दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती कराने का झांसा दिया। इसके लिए उसने पहले आठ लाख रुपये की मांग की। बताया कि किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से भर्ती होगी। पीड़ित ने नौकरी पाने के लिए रुपयों का इंतजाम किया और इकट्ठा कर आठ लाख रुपये दिए, लेकिन अभी तक न तो भर्ती हुई और ही न रुपये वापस किए। जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने धूम सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें