फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात: युवक की हत्या कर खेत में फेंकी लाश, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटे पुलिस अफसर

Mon, 29 May 2023 06:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात : युवक की हत्या कर लाश को खेत में फेंक दिया गया। बताया गया कि मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित काली नदी पुलिस चौकी के पास युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना का निरीक्षण कर नमूने लिए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह ग्रामीण अपने खेत पर पहुंचे तो चौरादेव वाले रास्ते पर सड़क किनारे खेत में पापुलर के पेड़ों के बीच एक युवक का शव पड़ा था। शव की गर्दन में बेल्ट बंधी थी। युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए हुए थे। सिर के पीछे भी कई घाव बने थे। 

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव की हालत देखकर लग रहा था कि सिर पर चोट मारने के बाद युवक का बेल्ट से गला घोंटा गया हो। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम तक यहां कुछ नहीं था। इसका मतलब देर रात ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: सहारनपुर में गुर्जर-राजपूत समाज में तनातनी, सीमाएं सील, अतुल प्रधान की पुलिस से धक्का-मुक्की
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि युवक की हत्या कर शव को यहां डाला गया है। सिर पर काफी चोटें लगी हैं और उसकी ही बेल्ट से गला घोंटा गया है। युवक की उम्र 25 वर्ष के करीब है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों के साथ ही पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें: पुण्यतिथि विशेष:  ईमानदारी की मिसाल थे चौधरी चरण सिंह, निधन के समय खाते में थे मात्र 470 रुपये

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें