बेहट। गांव इश्हाकपुर चेंची में शनिवार रात ड्रोन की दहशत फैलाने के लिए एक युवक ने कबूतर के पैर में नीली व लाल रंग की लाइट बांधकर उड़ा दिया। कबूतर संत रविदास मंदिर के पास जाकर गिरा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी अहतेशाम को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ मुनीशचंद्र ने बताया, कि रात करीब 10 बजे गांव इश्हाकपुर चेंची से सूचना मिली कि गांव में ड्रोन उड़ रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गांव में पहुंचने पर पुलिस को जानकारी मिली कि किसी ने कबूतर के पैर में लाल व नीली रंग की लाइट बांधकर उड़ाया था, जो संत रविदास मंदिर के पास जाकर गिरा। जांच के बाद इस घटना में गांव के अहतेशाम का नाम सामने आया, जिसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने गांव में ड्रोन की अफवाह फैलाने के लिए कबूतर के पैर में लाल व नीली रंग की लाइट बांधकर उड़ाया था।