छुटमलपुर (सहारनपुर)। रिश्तेदारी में आए युवक ने किशोरी को घर में अकेली पा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात कर डाली। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है।
फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि मिर्जापुर पोल के गाड्डा रोड निवासी शहबान पुत्र नूर हसन 13 नवंबर को फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी के शादी समारोह में शामिल होने आया था। 17 नवंबर की दोपहर उसने पड़ोसी 17 वर्षीय किशोरी को घर में अकेली पा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को बताया तो वे उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए शुक्रवार रात आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार की सुबह एसएसआई रईस अहमद की टीम ने आरोपी को कसबे के घास मंडी तिराहे से पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद