फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Thu, 28 Aug 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कवरसैन का फाइल फोटो। रामपुर की हत्या वाली खबर का फोटो
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। गांव मल्हीपुर में चल रहे गोगा म्हाड़ी मेले में मंगलवार रात चार हमलावरों ने कंवरसेन (30) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। प्राथमिक जांच में आया कि स्कूटी सवार हमलावरों के साथ युवक की कहासुनी हुई थी, जिसके बाद हमला किया गया। वहीं, घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव मल्हीपुर निवासी सुनील ने बताया कि उसका भाई कंवरसेन मंगलवार देर रात गांव में गोगा म्हाड़ी मेले में गया था। इस दौरान उस पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने मेले में पहुंच आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और लोगों से घटना की बाबत जानकारी ली। जांच में आया कि स्कूटी सवारों के साथ कहासुनी के बाद हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला किया। इसके बाद मरा समझकर वहां से भाग गए। कुछ देर बाद ही कंवरसेन ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात रही। शाम करीब पांच पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने मल्हीपुर पुलिस चौकी के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही रामपुर मनिहारान के अलावा देहात कोतवाली, थाना सदर बाजार, बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन

-
तड़पता रहा घायल, वीडियो बनाते रहे लोग
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए थे। युवक की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें घायल युवक तड़पता रहा। लोग वीडियो बना रहे हैं। उसके चारों तरफ खून ही खून पड़ा हुआ है। यहां तक कि वीडियो में कुछ लोग आपस में बात भी कर रहे हैं कि यह मरने वाला है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय से अस्पताल पहुंचता तो शायद जान बच सकती थी। मृतक कंवरसेन मजदूरी कार्य करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। कंवरसेन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। एक भाई की बीमारी से पहले मौत हो गई थी। पिता की भी मौत हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। दोनों भाई भी मजदूरी करते हैं।
-
मृतक के घर पहुंचे भीम आर्मी पदाधिकारी
हत्या के बाद आजाद समाज पार्टी के भीम आर्मी मंडल प्रभारी प्रवीण गौतम, जिला अध्यक्ष सचिन खुराना, अनुज चंद्र, अवनीश, सोनू, राहुल आदि कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की माता और अन्य परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मिल कर जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की। राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य राजन गौतम ने कहा कि यदि जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा नहीं करती या फिर मामले में लीपापोती करती है तो आंदोलन किया जाएगा।
-
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि चार लोगों के साथ मेले में कंवरसेन का विवाद हुआ था। उन्होंने उस पर चाकू से हमला किया था। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। जल्द ही हत्या में शामिल लोगों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


- व्योम बिंदल, एसपी सिटी

कवरसैन का फाइल फोटो। रामपुर की हत्या वाली खबर का फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें