फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद में युवक की हत्या

Tue, 17 Sep 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबेहटा इस्माईलपुर उर्फ पठानपुरा में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या का आरोप चार सगे भाइयों पर है। पुलिस ने मृतक के ममेरे भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक बबलू (32) पुत्र ओमप्रकाश पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना बुग्गावाला क्षेत्र के गांव हरिपुर टोंगियो का रहने वाला था। वह यहां अंबेहटा इस्माइलपुर में अपनी मां के साथ रहकर मजदूरी करता था। रविवार शाम बबलू की गांव के ही जितेंद्र से हैंडपंप से पानी भरने को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय तो गांव के लोगों ने मामला निपटा दिया था। आरोप है कि सोमवार सुबह जब बबलू हैंडपंप से हाथ मुंह धोकर घर की तरफ जा रहा था, तभी जितेंद्र और उसके भाइयों ने हमला कर दिया।
बबलू के ममेरे भाई समय सिंह पुत्र बनारसी ने बताया कि बबलू के सिर में धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस उसे लेकर बेहट सीएचसी गई थी, जहां से बबलू को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बबलू की मौत हो गई। बबलू अविवाहित था। समय सिंह की तरफ से आरोपी जितेंद्र, उसके भाइयों शुभम, दिलीप व कुलदीप पुत्रगण नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें