फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाबालिग थार चालक ने स्कूटी, कार को मारी टक्कर, महिला को घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुछ माह पहले महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक नाबालिग ने पोर्शे कार से दो लोगों को कुचल दिया था। ऐसी ही घटना शहर के नवीन नगर में होने से बाल-बाल बच गई। जहां एक नाबालिग थार चालक ने कॉलोनी के बीच में पहले स्कूटी और कार में टक्कर मारी। वहां से भागते समय एक महिला को भी टक्कर मारी और घसीटता हुआ ले गया। गनीमत रही कि महिला की जान बच गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम की है। नवीन नगर में शिव मंदिर के पास काले रंग की थार ने सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी और कार में टक्कर मारी। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकलकर आ गए और थार की तरफ दौड़े। तभी चालक थार को लेकर वहां से भागने लगता है। हड़बड़ाहट में वहां से भागते समय वह एक महिला को टक्कर मार देता है और कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले जाता है।
हालांकि, गनीमत रही कि जिस समय महिला सड़क पर गिरी, तभी कार बंद हो गई, जिससे महिला की जान बच गई। इस बीच दो व्यक्तियों ने भी बामुश्किल वहां से भागकर अपनी जान बचाई। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना का पता चलने के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि थार को नाबालिग चला रहा था, जो इसी कॉलोनी का रहने वाला है। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित इसमें कोई कार्रवाई नहीं चाहते। उन्होंने लिखित में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें