फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, दो के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 06 Jun 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। छापुर गांव के युवक को घर से बुलाकर बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गांव छापुर के चाचा सतीश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने नौ बजे उसके भतीजे सूरज पुत्र प्रवीण के पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया है और वह गांव के अड्डे के पास खड़ा है, जैसे ही सूरज पेट्रोल लेकर नकुड़-गंगोह रोड पर गांव के अड्डे पर पहुंचा तो वहां मौजूद बाइक सवार हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए सूरज पर फायरिंग कर दी। सूरज किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा, लेकिन इसी दौरान एक गोली उसके पैर में लग गई और वह नीचे गिर गया। वारदात को अंजाम देकर दोनों हमलावर अंबेहटा की तरफ फरार हो गए। सूरज ने इसकी सूचना परिजनों व एंबुलेंस को दी। परिजन घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीओ नकुड़ एसएन वैभव पांडेय ने सीएचसी पहुंच कर घायल सूरज से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि घायल के चाचा की तहरीर पर सचिन पुत्र तरसेम निवासी गांव ढकदेई व आयुष पुत्र प्रेमचन्द निवासी गांव बाकरमाजरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात की वजह क्या रही इसका पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें