फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो दिन से लापता युवक के नाले में गिरने की आशंका, तलाश जारी

Fri, 28 Feb 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के नीचे नाले में युवक की तलाश करते कर्मचारी व मौके पर मौजूद नगर विधायक और
विज्ञापन
सहारनपुर। मंगलवार से लापता नुमाईश कैंप निवासी अंकित गगनेजा (20) के रेलवे ट्रैक के पास से कपड़े व चप्पल मिले हैं, जिससे अनहोनी आशंका बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के नीचे से गुजर रहे नाले में तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बता दें, कि नुमाईश कैंप निवासी अंकित गगनेजा के परिजनों ने बुधवार को नगर कोतवाली में तहरीर देकर उसके लापता होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि अंकित कुछ युवकों के साथ स्टेशन परिसर में दिखाई दिया। इसके बाद से वह लापता हो गया। जीआरपी ने अंकित की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर जानकारी देने की अपील की।
इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर कचहरी पुल के निकट स्थित रेलवे के पुराने नाले के पास कपड़े व चप्पल आदि दिखाई दिए। सूचना पर जीआरपी और रेलवे के अधिकारी पहुंचे। इसके बाद अंकित के परिजन भी वहां पहुंचे, जिन्होंने बरामद कपड़े व चप्पल अंकित के होने बताए। इसके बाद नाले में अंकित की तलाश के लिए फायर ब्रिगेड व रेलवे और नगर निगम की टीम भी पहुंची गई, हालांकि देर शाम तक अंकित का कोई सुराग नहीं मिल सका था। नगर विधायक राजीव गुंबर ने अंकित की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही अंकित की तलाश भी जा रही है। मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें