फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 02 Sep 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। चिलकाना-गंदेवड़ मार्ग पर पठेड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली को ओवरटेक करते हुए दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव रघुनाथपुर निवासी रोहित (21) पुत्र छोटन रविवार देर शाम चिलकाना से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव साढ़ौली निवासी शिवम शर्मा चिलकाना की तरफ आ रहा था। ग्राम पठेड़ में बिजलीघर के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली को ओवरटेक करते समय दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रोहित की रास्ते में ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार शिवम शर्मा निवासी साढ़ौली कदीम गंभीर रूप से घायल हो गया। रोहित ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दूसरे घायल शिवम शर्मा ने हेलमेट पहना हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें