फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शामली रेलमार्ग की कल छह ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली मंडल में शामली-सहारनपुर खंड के बड़ौत व कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशनों पर विद्युतीकरण का काम होगा। जिसके चलते सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली रूट पर दौड़ने वाली ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। छह ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यात्रियों की परेशानी होगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को 04019-20 दिल्ली-शामली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 04430 सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस शामली तक चलेगी, जबकि शामली-दिल्ली के बीच रद्द रहेगी। 04521 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस का भी शामली तक ही संचालन किया जाएगा। 14305-06 दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस 18 जुलाई को दिल्ली, शाहदरा, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, टपरी के रास्ते चलाई जाएगी। 01618 शामली-दिल्ली एक्सप्रेस को 16:30 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा। 04402 सहारनपुर-दिल्ली मेमू एक्सप्रेस टपरी-कासिमपुर खेड़ी के बीच 90 मिनट की देरी से संचालित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें