फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किशोर ने किया चार साल की बच्ची से दुष्कर्म

Sat, 17 Aug 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप 12 साल के किशोर पर है। पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है, जिसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर एक गांव निवासी चार वर्षीय बच्ची घर में खेल रही थी। उस समय बच्ची के परिजन घर पर नहीं थे। आरोप है कि तभी उसके पास पड़ोस का 12 वर्षीय किशोर पहुंचा और चॉकलेट देकर उसके साथ खेलना लगा। कुछ देर बाद ही किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के समय पड़ोस की छत पर कपड़े उतारने गई एक युवती ने यह सब होते देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बच्ची के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की और किशोर को पकड़ लिया। सीओ सदर रूचि गुप्ता ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुष्कर्म करने का आरोपी भी बाल अपचारी है। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें