फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दरवाजा तोड़ मकान से पकड़े किशोर और किशोरी, पुलिस को सौंपे

Sat, 12 Jul 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा/ नकुड़। अंबेहटा के एक मोहल्ले के मकान में दूसरे वर्ग के किशोर के साथ किशोरी को देख लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने दरवाजा तोड़ दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने पहले पुलिस चौकी और बाद में नकुड़ कोतवाली पहुंचकर किशोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर अलग-अलग वर्ग के लड़का और लड़की एक मकान में घुसे। कुछ लोगों को इनकी हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने अपने परिचितों को वहां बुला लिया। मकान का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने इसे तोड़कर दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इसी दौरान लोग इस बात पर आक्रोशित हो गए कि जो व्यक्ति युगल को लेकर पुलिस चौकी पहुंचा पुलिस ने उसे भी वहीं बैठा लिया। लोगों में आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने चौकी पर बैठाए गए व्यक्ति को छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने किशोर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। इस दौरान लक्ष्मी चंद, हिमांशु, डॉ. अमित कुमार लक्ष्य शर्मा, अंशुल कुमार, अंकित, सन्नी, सौरभ, राजीव, योगेश आदि लोग मौजूद रहे। उधर, पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें