फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रुका हुआ फैसला नाटक के मंचन से दिला जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व रंगमंच दिवस पर अभिनय मित्र सहारनपुर ने आरोप एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी और किरदार ग्रुप के सहयोग से आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में एक रुका हुआ फैसला नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश दहिया, परिवहन अधिकारी कपिलदेव सिंह, नीलांजना किशोर, रश्मि टैरेंस, विश्वजीत पुंडीर और कुलदीप धमीजा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान निधि राणा ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। नाटक के मंचन से पहले डॉ. नीलांजना किशोर को शॉल और सम्मान पत्र भेंट कर सत्य शरण नाटक गौरव सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही रंगकर्मी सरदान अनवर के रंगमंच में योगदान के लिए सरदार अनवर युवा रंगकर्मी सम्मान की शुरुआत की। इस मौके पर रंगकर्मी धीरज बत्रा को सम्मानित किया। इसके बाद नाटक का मंचन किया, जो डेढ़ घंटे चला। इसमें वरिष्ठ रंगकर्मी संदीप शर्मा, योगेश शर्मा, काशिफ सिद्दीकी, तरुण लेखनी, कुनाल सेतिया, विशाल, प्रियंका, गीता, काजल, शशांक, गगनदीप, आयुष, वीरेंद्र, स्मिता, करुणा प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें