फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लाइन ठीक करते वक्त विद्युत पोल से नीचे गिरा प्राइवेटकर्मी, मौत

Tue, 25 Feb 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मृतक हरिदत्त शर्मा का फाइल फोटो
विज्ञापन
सहारनपुर, तीतरों। ग्राम तर्बरकपुर में विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे प्राइवेट लाइनमैन की नीचे गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी हरीदत्त शर्मा (35) पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा तीतरों बिजलीघर में ट्रांसफार्मर लाने, ले जाने वाले वाहन पर बतौर प्राइवेट चालक कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि वह विद्युत पोल पर चढ़कर तार आदि भी जोड़ देता था। सोमवार को वह गांव की ही एक बस्ती में एक उपभोक्ता की लाइन को ठीक करने के दौरान केबल बाॅक्स पर बैठ गया। संतुलन बिगड़ने पर नीचे खड़ी ट्राली पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण इकट्ठा हो गए। परिजन गंभीर घायल होने पर उसे हायर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक युवक की पत्नी मौसम के दो लड़की व एक लड़का है। उपखंड अधिकारी सतीश रावत का कहना है कि वह निजी तौर पर लाइनमैन का कार्य करता था, ऊर्जा निगम से उसका कोई संबंध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें