फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घर में सो रहे मजदूर की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या, चारपाई पर मिला शव

Sun, 17 Aug 2025 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मृतक अंकित का फाइल फोटो
विज्ञापन
नकुड़(सहारनपुर)। गांव सांपला बेगमपुर में अंकित (25) की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला, जबकि वह चाचा के बेटे के साथ छत पर सोया था। घर के बाहर सड़क तक खून पड़ा था। अंकित गांव में ही मजदूरी का कार्य करता था। सीओ व कोतवाल ने गांव पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और जांच की।
विज्ञापन

मृतक के पिता अशोक वाल्मीकी ने बताया कि अंकित अपने चाचा के बेटे अतुल के साथ घर की छत पर सोया था। रविवार सुबह करीब चार बजे अतुल ने अंकित को नीचे कमरे में चारपाई पर मृत हालत में पड़ा देखा। अंकित आधा चारपाई पर व आधा नीचे लटका हुआ था और उसकी गर्दन पर धारदार हथियार का घाव और खून लगा हुआ था।
यह देख उसकी चीख निकल गई। परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। उनके चीखने-चिल्लाने का शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। अशोक ने बताया कि घर के बाहर ही सड़क पर खून पड़ा हुआ था। सीओ एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल ने परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि हत्या किस कारण से हुई है यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। जांच के बाद ही कारण का पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक अंकित चार बहनों और तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। गांव में ही रहकर खेतों में मजदूरी करता था, जबकि बड़ा भाई अपने मामा के यहां और छोटा भाई चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

पुलिस को मोबाइल से मिले अहम सुराग
पुलिस को मृतक अंकित के मोबाइल से कुछ अहम सुराग मिले हैं। रविवार सुबह पुलिस ने मृतक का मोबाइल चेक किया जिस पर पता चला कि अंकित ने शनिवार रात लगभग पौने बारह बजे किसी से फोन पर लगभग चौदह मिनट तक बात की थी। पुलिस ने जब उक्त नंबर पर संपर्क करना चाहा तो स्विच ऑफ मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के मकान से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित श्मशान घाट में शराब की एक खाली बोतल व एक पव्वा मिलने के साथ ही वहां चार पहिया गाड़ी के टायरों के निशान मिले थे।

पोस्टमार्टम की होगी वीडियोग्राफी
पुलिस अंकित के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। साथ ही तीन चिकित्सकों का पैनल बनाया गया है। उनकी निगरानी में पोस्टमार्टम होगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के मोबाइल से भी कुछ सुराग हाथ लगे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। - एसएन वैभव पांडेय, सीओ नकुड़।

मृतक अंकित का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें