नागल। स्कूल से भाई के साथ घर लौट रहे छात्र पर दूसरे गुट के छात्रों ने हमला कर दिया। इसमें दोनों भाइयों को काफी चोट आई। पीड़ित ने दूसरे पक्ष के एक छात्र को नामजद समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव पहाड़पुर निवासी सागर ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई सुमित कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ता है। उस इंटर कॉलेज के सामने ही एक इंटर कॉलेज में गांव खजूरवाला का छात्र पढ़ता है जो उसके भाई से रंजिश रखता है। आरोप है कि बुधवार दोपहर छुट्टी के बाद जब वह उसे अपनी बाइक से लेकर गांव लौट रहा था तो गांव बसेड़ा ईंट भट्ठे के निकट आरोपी ने अपने साथियों के साथ उन पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। सीओ अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।