फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परिजनों के डांटने पर ट्रेन के आगे कूद कर किशोरी ने दी जान

Fri, 10 Mar 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। मां बाप की डांट से नाराज किशोरी ने ट्रेन के आगे कूद कर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हालांकि बाद में परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव चुनहेटी शेख निवासी हीना (15) पुत्री इकराम ने दोपहर एक बजे गांव के पास ही स्थित रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि किशोरी को किसी बात पर मां बाप ने डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और पंचनामा भरा। परिजनों द्वारा लिखित में कोई भी कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध करने पर शव उन्हें सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें